Wednesday, 25 January 2017

जियो सिम के ये तीन प्रॉब्लम चुटकियों में करें सॉल्व

रिलायंस जिओ सिम हर कोई इस्तेमाल करना चाहता है, लेकिन कई लोगों को अब तक सिम नहीं मिल पाई है। इसके लिए कंपनी ने ऑफलाइन स्टोर्स के साथ ऑनलाइन सिम देने की सुविधा शुरू कर दी है। वहीं, जिन यूजर्स को सिम मिल गई है, उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार फोन में सिम लगाते ही यूजर्स को कई परेशानियां आती हैं। यूजर रिव्यू और खबरों के मुताबिक, जिओ सिम से जुड़ी ऐसी कई प्रॉब्लम्स हैं, जो स्मार्टफोन में लगाने के बाद शुरू हो जाती हैं। हालांकि, यह बिल्कुल भी जरुरी नहीं कि यह परेशानियां सभी यूजर्स के साथ आएं। ऐसे में हम यूजर्स की 3 बड़ी प्रॉब्लम्स का हल लेकर आए हैं।
सिम स्लॉट प्रॉब्लम:
स्मार्टफोन में जिओ सिम लगाने पर सबसे पहली परेशानी सिम स्लॉट की आती है। यह परेशानी सबसे ज्यादा डुअल सिम यूजर्स के साथ आती है। जिओ सिम को स्मार्टफोन के पहले सिम स्लॉट में इंसर्ट करना है। ऐसे में अगर आपका पहला स्लॉट माइक्रो और दूसरा मिनी है, तब पहली सिम को दूसरे स्लॉट में लगाने की प्रॉब्लम आएगी।
सॉल्यूशन:
अगर यूजर्स के साथ मिनी और माइक्रो सिम स्लॉट की प्रॉब्लम आती है, तब उसे सिम एडॉप्टर लेकर रखना होगा। यदि एडॉप्टर के साथ सिम सही तरह से काम नहीं करती, तब उसे नई सिम लेना पड़ेगी।
नेटवर्क प्रॉब्लम:
जिओ यूजर्स को नेटवर्क की बहुत परेशानी आती है। ऐसे कई यूजर्स रहे हैं जिनके मोबाइल पर सिम लगाने के बाद कई दिनों तक नेटवर्क नहीं आए। इस मामले पर कंपनी ने साफ कहा है कि इस बार महज 5 मिनट में ही सिम एक्टिवेशन प्रॉसेस पूरा कर दिया जाएगा।
सॉल्यूशन:
इसके लिए यूजर्स को Settings > Mobile Networks > Preferred Network Type > LTE सेलेक्ट करना है। अगर आपका फोन डुअल सिम है, तो हो सकता है एक स्लॉट 4G को सपोर्ट न करता हो। ऐसे में जिओ सिम को पहले स्लॉट में लगाएं।
सेटिंग प्रॉब्लम:
डुअल सिम स्मार्टफोन में सिम स्लॉट करने पर सारी सेटिंग बदल जाती है। इसका मतलब अगर आपके फोन के पहले स्लॉट में कोई और सिम लगी हुई है, और उसी स्लॉट में आप जिओ सिम लगाते हैं, तो स्मार्टफोन की कई सेटिंग चेंज हो जाती हैं। इस वजह से इंटरनेट और कॉलिंग की प्रॉब्लम आ सकती है।
सॉल्यूशन:
इसके लिए सिम कार्ड सेटिंग्स में जाना होगा। इसके बाद कनेक्टिविटी, कॉल्स, मैसेज और डाटा की सेटिंग को बदलना होगा। यूजर यहां पर जिस सिम को प्रिफर्ड रखना चाहते हैं रख सकता हैं।

Tuesday, 24 January 2017

सावधान! कहीं आप भी तो नहीं करते मोबाइल की बैटरी को फुल चार्ज

क्या  आपके स्मार्टफोन में भी बैटरी ड्रेन की समस्या आती है?  चाहे  आपने अपना फोन 100% क्यों ना चार्ज किया हो. अगर आप ऐसा करते हैं तो तुरंत बंद कर दें.
बैटरी कमजोर होने का सबसे बड़ा कारण गलत तरीके से स्मार्टफोन को चार्ज करना.
तो चलिए आज हम आपको बताते हैं किस तरह से फोन चार्ज करने से बढ़ जाएगी आपकी बैटरी की उम्र :
* जब आपके स्मार्टफोन की बैट्री फुल चार्ज हो जाए तो चार्जर से फोन को अलग कर दें क्योंकि 100% चार्ज होने के बाद भी चार्ज होते रहने पर बैट्री की लाइफ जल्द खत्म हो जाती है यानी बैटरी ज्यादा दिन नहीं चलती.
* फोन को 100 फीसदी चार्ज करने से बचें. हमें फोन की बैटरी को सुरक्षित रखना है, तो फोन की बैटरी को 100 फीसदी चार्ज होने से पहले पॉवर प्लग से अलग कर दें. लिथियम ऑयन बैटरी बिना पूरी तरह से चार्ज हुए बगैर ज्यादा बेहतर तरीके से काम करती है. उस पर ज्यादा भार नहीं पड़ता.
* जब जरूरत हो, तभी चार्ज मोबाइल करें. मोबाइल की बैटरी जब 10 फीसदी तक पहुंच जाए, तभी चार्जिंग पर लगा दें. पूरी तरह से बैटरी के खत्म होने का इंतजार न करें.
* जीपीएस आधारित ऐप को बंद कर के रखें. जब जरूरत हो, तभी ऐसे फीचर्ज का इस्तेमाल करें. ये फीचर्स बैटरी बहुत ज्यादा इस्तेमाल करते हैं.
* स्मार्टफोन को गर्म जगह पर न रखें. आपने नोटिस किया होगा कि चार्ज होने के बाद आपकी बैटरी गरम हो जाती है. ऐसे में अपने फोन को गरम जगहों या किसी डिवाइस के ऊपर रखकर चार्ज करने से बचना होगा.

  • * फोन को कूल रखें. स्मार्टफोन के जैकेट पर भी ध्यान रखें ताकि फोन गर्म न हो सके. अगर आप गर्मी या धूप में निकलते हैं तो फोन को कवर में रखें. इससे फोन की बैट्री की उम्र बढ़ेगी.

Thursday, 19 January 2017

बड़ी खबरः 30 जून तक बढ़ेगा रिलायंस जियो का ऑफर!

रिलायंस जियो यूजर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. खबरें हैं कि 31 मार्च 2017 को समाप्त हो रहे रिलायंस जियो के हैप्पी न्यू ईयर ऑफर में थोड़ा सा हेरफेर करके नया ऑफर पेश किया जा सकता है जिसकी वैधता 30 जून 2017 तक होगी. संभवता जियो इस दौरान बेहद मामूली कीमत लेकर यूजर्स को तमाम फायदे देगा.
विश्लेषकों की मानें तो रिलायंस जियो फिलहाल अपने नेटवर्क को और मजबूत करने के अलावा यूजर्स को सर्वश्रेष्ठ सेवाएं देने की तैयारी में जुटा है. इसके चलते वो लगातार कुछ न कुछ नए अपग्रेड कर रहा है.
इसी कड़ी में वो हैप्पी न्यू ईयर ऑफर के बाद एक नया प्लान पेश कर सकता है. बताया जा रहा है कि जियो फिलहाल नए टैरिफ प्लान को बनाने में जुटा हुआ है, जो 30 जून 2017 तक वैध रहेगा.
उम्मीद की जा रही है कि रिलायंस जियो द्वारा हैप्पी न्यू ईयर ऑफर के बाद हैप्पी होली ऑफर पेश किया जाएगा. इस ऑफर के अंतर्गत यूजर्स को एक प्लान दिया जाएगा. हालांकि जहां पहले रिलायंस जियो की सभी सेवाएं बिल्कुल मुफ्त थी, इस नए प्लान के अंतर्गत यूजर्स से कुछ मामूली शुल्क वसूला जाएगा.
संभवता रिलायंस जियो अपने यूजर्स से 100 रुपये मासिक शुल्क लेगा जिसमें वो 4G इंटरनेट डाटा पैक मुहैया कराएगा और बाकी कॉलिंग-एसएमएस-रोमिंग सर्विस मुफ्त ही होगी.
रिलायंस जियो द्वारा अपने यूजर्स को दिए जा रहे एक के बाद एक नए ऑफर्स के चलते इसके ग्राहकों का आंकड़ा 7.2 करोड़ के पार पहुंच चुका है. 5 सितंबर 2016 से आधिकारिक रूप से लॉन्च हुए जियो के साथ यूजर्स के जुड़ने का सिलसिला लगातार जारी है.
जहां पहले रिलायंस जियो सिम लेने के लिए लोग रात-रातभर लाइन में लगे रहते थे, अब जियो प्रतिनिधि लोगों के घर-कार्यालय में जाकर मुफ्त सिम बांट रहे हैं. आलम यह है कि एक आधार कार्ड से यूजर्स आठ-आठ सिम कार्ड ले रहे हैं.

Tuesday, 17 January 2017

Jio ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, मार्च के बाद भी फ्री इन्टरनेट!

जबसे रिलायंस के मालिक मुकेश अम्बानी ने Jio लांच किया है तभी से बाकी सारी दूरसंचार कंपनियों के चेहरे उतरे हुए है| चाहे वो Airtel हो या Idea, सभी दूरसंचार ऑपरेटर ग्राहकों को अनेक-अनेक प्रकार के ऑफर देकर लुभाने की कोशिश में लगे हुए है| इस तीव्र प्रतिस्पर्धा से उपयोगकर्ताओं के चेहरे खिले हुए है और इसके सबसे प्रमुख लाभकारी देश का युवा वर्ग है|


प्रतिस्पर्धी कंपनियों द्वारा काउंटर ऑफर के बावजूद भी रिलायंस के मालिक मुकेश झुकने के मूड में नहीं है|Jio इस्तेमाल करने वालो के लिए अच्छी खबर यह है की अब Jio का फ्री इन्टरनेट ऑफर मार्च के बाद भी लागू रहेगा वो भी नए ऑफर्स के साथ|

इंडस्ट्री के विशेषज्ञों का मानना है कि फ्री ऑफर्स को मार्च के बाद भी जारी रखने के लिए  रिलायंस अभी आर्थिक रूप से काफी मजबूत हैं|

हाल-फिलहाल बाकी दूरसंचार ऑपरेटर रिलायंस के मुकाबले आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं जिसका फायदा रिलायंस फ्री इन्टरनेट देकर अपने ग्राहक बढ़ने के लिए कर सकता है|

बहुत कुछ इस पर भी निर्भर करता है की मार्च के बाद कितनी ग्राहक रिलायंस के साथ जुड़े रहना चाहते है और फ्री इन्टरनेट देने के बाद रिलायंस कितना मुनाफा ग्राहकों से जुटा पाती है|
अगर मेरी बात करे तोह मै तोह जियो के साथ ही रहने वाला हु। क्योंकि जियो ही फ्यूचर है।

Monday, 16 January 2017

अगर आपका बेंक में खाता है तो ये पोस्ट आपके लिए है ..बाद में पछताने से अच्छा है जान ले ये बात

अप अपने  बैंक खाते की सुरक्षा में सावधानी न बरतेंगे तो आप अपने खाते के बलेंस से भी हाथ धो सकते हैं !!!


आइये जानते हैं कैसे


अभी कुछ दीन पहले की बात है |

मैं अपने भाई सोहन जो उस समय  किसी  कर्ज (LOAN) देने वाली कम्पनी में कार्यरत थे के साथ उनकी कंपनी के किसी कर्जदार रमेश  के घर गया था | हम वहां केवल वेरेफेई करने के उदेसय से गये थे |

जब हम उनके यहाँ पहुंचे तो उस परिवार के लगभग सभी सदस्य हमारे आस-पास खड़े हो गये जब तक हमे माजरा समझ आता उससे पहले सोहन ने अपना परिचय उन्हें दिया | तभी मैंने फुसर - फुसर ( जैसे वो लोग हमे बिना सुनाये कुछ बात कर रहे थे ) का अहसास हुआ |उनके चेहरे भी कुछ उतर से गये थे |

मुझे उनका व्यवहार अजीब सा लगा लेकिन अगले ही पल दो सदस्यों रमेश और एक अन्य  को छोडकर बाकि अपने - अपने काम में लग गये | अब सोहन भैया ने अपने आने का कारन उन्हें बताया | मैंने भी सोहन की तरफ इशारा किया की आखिर माजरा क्या था तो भैया समझ गये और उन्होंने पूछ ही लिया की आप सभी  लोग एकदम से निराश से क्यों हो गये |


तो उस परिवार के एक सदस्य विनोद ने हमे आपबीती सुनाइ | उसने  बताया की अभी कुछ दिन पहले उनके मोबाइल फ़ोन पर कोई कॉल आई थी | जिसमे उनके बैंक अकाउंट से सम्बन्धित जानकारी मांगी गयी | उनके कार्ड का नम्बर तथा गुप्त कोड यानि PIN जिसमे शामिल थे | एक बार तो मैंने मना कर  दिया था लेकिन कॉल करने वाले ने जब ये कहा की अगर वो मांगी गयी जानकारी नहीं देंगे तो कार्ड को BLOCK कर  दिया जायेगा | इसलिए  हमने वो जानकारी उसे देदी लेकिन हुआ वाही जिसका मुझे डर  था |

अगले ही दिन मुझे पैसों की जरूरत पड़ गयी तो मैं पैसे निकलवाने गया लेकिन हमारे अकाउंट में केवल कुछ ही रूपये बचे हुए थे | तभी मैंने बैंक शाखा से सम्पर्क किया उन्होंने मुझे कोई संतोषजनक जवाब न देते हुए पुलिस रिपोर्ट करने की सलाह दी तब तक मैं भी समझ गया था की हो न हो ये उस फोन कॉल करने वाले की महरबानी है | लेकिन अब क्या होने वाला था |

मैंने भी रिपोर्ट करने में ही भलाई समझी तो FIR दर्ज करवा के जब मने पूछा के साहब क्या कोई उमीद है पैसे वापिस आने की तो पुलिस ऑफिसर ने मुझे जवाब में कहा था | देखिये आपकी शिकायत पर हमने FIR दर्ज कर ली है और आपका पूरा सहयोग करेंगे तथा जैसे ही पैसे मिल जाते हैं | या कोई अन्य समाधान हुआ तो हम आपके ऐड्रेस पर सम्पर्क कर लेंगे |

जब तक विनोद अपनी बात पूरी करता माजरा मेरी भी समझ में आ चूका था |
और विनोद ने भी यही बताया की सारे सदस्यों को एक बार तो लगा की शायद आप लोग हमारे चोरी यानि बैंक खाते से गायब हुई रकम लोटने आये हैं .... बाते जरी रही जो लिखनी आवश्यक न होने के कारण आगे नहीं लिख रहा |

तो मित्रों रमेश के परिवार की आपबीती सुनने के बाद मुझे लगा की ये घटना तो किसी के साथ भी हो सकती है | क्यों न अपने मित्रों को सचेत किया जाये |

JIO यूज़र्स के लिए FREE हुई एक और सेवा, जानिए क्या

रिलायंस जियो ने सितम्बर से ही अपने ऑफर की धमाकेदार शुरुआत करते हुए जहा अपने यूज़र्स के लिए फ्री वॉइस कालिंग और इन्टरनेट की पेशकश की थी। वही इसके बाद भी जियो द्वारा अपने यूज़र्स के लिए एक से बढ़कर एक ऑफर लाये गए है।
वही हाल में जियो द्वारा खास तौर पर अपने यूज़र्स के लिए एक शानदार तोहफा लाया गया है, जिसमे यूज़र्स फ्री में कॉलर ट्यून को एक्टिवेट कर सकेंगे। आपको बता दे की सारी टेलीकॉम कंपनियों द्वारा कॉलर ट्यून को एक्टिवेट करने के लिए चार्ज लिया जाता है। जिसमे आपको सर्विस और सॉन्ग दोनों का चार्ज देना पड़ता है। किन्तु जियो के द्वारा यह सेवा बिलकुल फ्री है।
जियो की कॉलर ट्यून सेवा का लाभ लेने के लिए आपको अपने फोन में Jio4GVoice एप को डाउनलोड कर इंस्टॉल करना होगा। जिसके बाद आपको फोनबुक, मैसेज और कॉलिंग के ऑप्शन मिलेंगे।
इसमें आप मैसेज पर जाकर JT टाइप कर 56789 पर सेंड कर दें। जिसके बाद आपके पास एक मेसेज आएगा जिसमे आप अपने पसंदीदा एल्बम सांग या फिल्म से कोई भी गाना चुन सकते है। जिसे आपको 56789 पर सेंड करना होगा। इसके बाद आपके पास कंफर्मेशन आदि के लिए मेसेज आएगा जिसमे आप दिए हुए नियमो के अनुसार रिप्लाई करे।
इस प्रक्रिया के बाद आपके नम्बर पर कॉलर ट्यून शुरू हो जाएगी। वही इसे बंद करने के लिए आप STOP लिखकर 56789 पर भेज दे। जिससे यह बंद हो जाएगी।

Saturday, 14 January 2017

MWC 2017: 26 फरवरी को लॉन्च होगा मोटोरोला का मोटो G5 और मोटो G5 प्लस स्मार्टफोन!

नोकिया और हुआवे के बाद मोटोरोला ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन के लिए इवेंट का ऐलान कर दिया है. मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस के दौरान 2017 26 फरवरी को कंपनी का इंवेंट होगा. इस इनवाइट में डिवाइस से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन उम्मीद है कि कंपनी इस इवेंट में मोटो G5 और मोटो G5 प्लस लॉन्च कर सकती है.

इस अपकमिंग डिवाइस को लेकर कई लीक रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं जिसके मुताबिक मोटो G5 प्लस में 5.5 इंच की स्क्रीन होगी साथ 1080 पिक्सल की रिजॉल्यूशन हो सकती है. इस डिवाइस में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 और 4 जीबी रैम हो सकती है. खबर है कि मोटो G5 प्लस 32जीबी और 16 जीबी मॉडल में आएंगे.

फोटोग्राफी फ्रंट को लेकर खबर है कि इस नए मोटो स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा वहीं 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा. इस फोन में 3,080mAh की बैटरी हो सकती है साथ ही एँड्रॉयड नॉगट ओएस हो सकता है.

इसके साथ ही मोटो G5 भी लॉन्च हो सकता है. इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर होगा. इसके 16 जीबी मॉडल डिवाइस में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया. आपको बता दें कि पिछले साल ही कंपनी मोटो G4 और G4 प्लस लॉन्च किया था. नया डिवाइस इसका सक्सेसर डिवाइस होगा.