Thursday, 19 January 2017

बड़ी खबरः 30 जून तक बढ़ेगा रिलायंस जियो का ऑफर!

रिलायंस जियो यूजर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. खबरें हैं कि 31 मार्च 2017 को समाप्त हो रहे रिलायंस जियो के हैप्पी न्यू ईयर ऑफर में थोड़ा सा हेरफेर करके नया ऑफर पेश किया जा सकता है जिसकी वैधता 30 जून 2017 तक होगी. संभवता जियो इस दौरान बेहद मामूली कीमत लेकर यूजर्स को तमाम फायदे देगा.
विश्लेषकों की मानें तो रिलायंस जियो फिलहाल अपने नेटवर्क को और मजबूत करने के अलावा यूजर्स को सर्वश्रेष्ठ सेवाएं देने की तैयारी में जुटा है. इसके चलते वो लगातार कुछ न कुछ नए अपग्रेड कर रहा है.
इसी कड़ी में वो हैप्पी न्यू ईयर ऑफर के बाद एक नया प्लान पेश कर सकता है. बताया जा रहा है कि जियो फिलहाल नए टैरिफ प्लान को बनाने में जुटा हुआ है, जो 30 जून 2017 तक वैध रहेगा.
उम्मीद की जा रही है कि रिलायंस जियो द्वारा हैप्पी न्यू ईयर ऑफर के बाद हैप्पी होली ऑफर पेश किया जाएगा. इस ऑफर के अंतर्गत यूजर्स को एक प्लान दिया जाएगा. हालांकि जहां पहले रिलायंस जियो की सभी सेवाएं बिल्कुल मुफ्त थी, इस नए प्लान के अंतर्गत यूजर्स से कुछ मामूली शुल्क वसूला जाएगा.
संभवता रिलायंस जियो अपने यूजर्स से 100 रुपये मासिक शुल्क लेगा जिसमें वो 4G इंटरनेट डाटा पैक मुहैया कराएगा और बाकी कॉलिंग-एसएमएस-रोमिंग सर्विस मुफ्त ही होगी.
रिलायंस जियो द्वारा अपने यूजर्स को दिए जा रहे एक के बाद एक नए ऑफर्स के चलते इसके ग्राहकों का आंकड़ा 7.2 करोड़ के पार पहुंच चुका है. 5 सितंबर 2016 से आधिकारिक रूप से लॉन्च हुए जियो के साथ यूजर्स के जुड़ने का सिलसिला लगातार जारी है.
जहां पहले रिलायंस जियो सिम लेने के लिए लोग रात-रातभर लाइन में लगे रहते थे, अब जियो प्रतिनिधि लोगों के घर-कार्यालय में जाकर मुफ्त सिम बांट रहे हैं. आलम यह है कि एक आधार कार्ड से यूजर्स आठ-आठ सिम कार्ड ले रहे हैं.

Tuesday, 17 January 2017

Jio ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, मार्च के बाद भी फ्री इन्टरनेट!

जबसे रिलायंस के मालिक मुकेश अम्बानी ने Jio लांच किया है तभी से बाकी सारी दूरसंचार कंपनियों के चेहरे उतरे हुए है| चाहे वो Airtel हो या Idea, सभी दूरसंचार ऑपरेटर ग्राहकों को अनेक-अनेक प्रकार के ऑफर देकर लुभाने की कोशिश में लगे हुए है| इस तीव्र प्रतिस्पर्धा से उपयोगकर्ताओं के चेहरे खिले हुए है और इसके सबसे प्रमुख लाभकारी देश का युवा वर्ग है|


प्रतिस्पर्धी कंपनियों द्वारा काउंटर ऑफर के बावजूद भी रिलायंस के मालिक मुकेश झुकने के मूड में नहीं है|Jio इस्तेमाल करने वालो के लिए अच्छी खबर यह है की अब Jio का फ्री इन्टरनेट ऑफर मार्च के बाद भी लागू रहेगा वो भी नए ऑफर्स के साथ|

इंडस्ट्री के विशेषज्ञों का मानना है कि फ्री ऑफर्स को मार्च के बाद भी जारी रखने के लिए  रिलायंस अभी आर्थिक रूप से काफी मजबूत हैं|

हाल-फिलहाल बाकी दूरसंचार ऑपरेटर रिलायंस के मुकाबले आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं जिसका फायदा रिलायंस फ्री इन्टरनेट देकर अपने ग्राहक बढ़ने के लिए कर सकता है|

बहुत कुछ इस पर भी निर्भर करता है की मार्च के बाद कितनी ग्राहक रिलायंस के साथ जुड़े रहना चाहते है और फ्री इन्टरनेट देने के बाद रिलायंस कितना मुनाफा ग्राहकों से जुटा पाती है|
अगर मेरी बात करे तोह मै तोह जियो के साथ ही रहने वाला हु। क्योंकि जियो ही फ्यूचर है।

Monday, 16 January 2017

अगर आपका बेंक में खाता है तो ये पोस्ट आपके लिए है ..बाद में पछताने से अच्छा है जान ले ये बात

अप अपने  बैंक खाते की सुरक्षा में सावधानी न बरतेंगे तो आप अपने खाते के बलेंस से भी हाथ धो सकते हैं !!!


आइये जानते हैं कैसे


अभी कुछ दीन पहले की बात है |

मैं अपने भाई सोहन जो उस समय  किसी  कर्ज (LOAN) देने वाली कम्पनी में कार्यरत थे के साथ उनकी कंपनी के किसी कर्जदार रमेश  के घर गया था | हम वहां केवल वेरेफेई करने के उदेसय से गये थे |

जब हम उनके यहाँ पहुंचे तो उस परिवार के लगभग सभी सदस्य हमारे आस-पास खड़े हो गये जब तक हमे माजरा समझ आता उससे पहले सोहन ने अपना परिचय उन्हें दिया | तभी मैंने फुसर - फुसर ( जैसे वो लोग हमे बिना सुनाये कुछ बात कर रहे थे ) का अहसास हुआ |उनके चेहरे भी कुछ उतर से गये थे |

मुझे उनका व्यवहार अजीब सा लगा लेकिन अगले ही पल दो सदस्यों रमेश और एक अन्य  को छोडकर बाकि अपने - अपने काम में लग गये | अब सोहन भैया ने अपने आने का कारन उन्हें बताया | मैंने भी सोहन की तरफ इशारा किया की आखिर माजरा क्या था तो भैया समझ गये और उन्होंने पूछ ही लिया की आप सभी  लोग एकदम से निराश से क्यों हो गये |


तो उस परिवार के एक सदस्य विनोद ने हमे आपबीती सुनाइ | उसने  बताया की अभी कुछ दिन पहले उनके मोबाइल फ़ोन पर कोई कॉल आई थी | जिसमे उनके बैंक अकाउंट से सम्बन्धित जानकारी मांगी गयी | उनके कार्ड का नम्बर तथा गुप्त कोड यानि PIN जिसमे शामिल थे | एक बार तो मैंने मना कर  दिया था लेकिन कॉल करने वाले ने जब ये कहा की अगर वो मांगी गयी जानकारी नहीं देंगे तो कार्ड को BLOCK कर  दिया जायेगा | इसलिए  हमने वो जानकारी उसे देदी लेकिन हुआ वाही जिसका मुझे डर  था |

अगले ही दिन मुझे पैसों की जरूरत पड़ गयी तो मैं पैसे निकलवाने गया लेकिन हमारे अकाउंट में केवल कुछ ही रूपये बचे हुए थे | तभी मैंने बैंक शाखा से सम्पर्क किया उन्होंने मुझे कोई संतोषजनक जवाब न देते हुए पुलिस रिपोर्ट करने की सलाह दी तब तक मैं भी समझ गया था की हो न हो ये उस फोन कॉल करने वाले की महरबानी है | लेकिन अब क्या होने वाला था |

मैंने भी रिपोर्ट करने में ही भलाई समझी तो FIR दर्ज करवा के जब मने पूछा के साहब क्या कोई उमीद है पैसे वापिस आने की तो पुलिस ऑफिसर ने मुझे जवाब में कहा था | देखिये आपकी शिकायत पर हमने FIR दर्ज कर ली है और आपका पूरा सहयोग करेंगे तथा जैसे ही पैसे मिल जाते हैं | या कोई अन्य समाधान हुआ तो हम आपके ऐड्रेस पर सम्पर्क कर लेंगे |

जब तक विनोद अपनी बात पूरी करता माजरा मेरी भी समझ में आ चूका था |
और विनोद ने भी यही बताया की सारे सदस्यों को एक बार तो लगा की शायद आप लोग हमारे चोरी यानि बैंक खाते से गायब हुई रकम लोटने आये हैं .... बाते जरी रही जो लिखनी आवश्यक न होने के कारण आगे नहीं लिख रहा |

तो मित्रों रमेश के परिवार की आपबीती सुनने के बाद मुझे लगा की ये घटना तो किसी के साथ भी हो सकती है | क्यों न अपने मित्रों को सचेत किया जाये |

JIO यूज़र्स के लिए FREE हुई एक और सेवा, जानिए क्या

रिलायंस जियो ने सितम्बर से ही अपने ऑफर की धमाकेदार शुरुआत करते हुए जहा अपने यूज़र्स के लिए फ्री वॉइस कालिंग और इन्टरनेट की पेशकश की थी। वही इसके बाद भी जियो द्वारा अपने यूज़र्स के लिए एक से बढ़कर एक ऑफर लाये गए है।
वही हाल में जियो द्वारा खास तौर पर अपने यूज़र्स के लिए एक शानदार तोहफा लाया गया है, जिसमे यूज़र्स फ्री में कॉलर ट्यून को एक्टिवेट कर सकेंगे। आपको बता दे की सारी टेलीकॉम कंपनियों द्वारा कॉलर ट्यून को एक्टिवेट करने के लिए चार्ज लिया जाता है। जिसमे आपको सर्विस और सॉन्ग दोनों का चार्ज देना पड़ता है। किन्तु जियो के द्वारा यह सेवा बिलकुल फ्री है।
जियो की कॉलर ट्यून सेवा का लाभ लेने के लिए आपको अपने फोन में Jio4GVoice एप को डाउनलोड कर इंस्टॉल करना होगा। जिसके बाद आपको फोनबुक, मैसेज और कॉलिंग के ऑप्शन मिलेंगे।
इसमें आप मैसेज पर जाकर JT टाइप कर 56789 पर सेंड कर दें। जिसके बाद आपके पास एक मेसेज आएगा जिसमे आप अपने पसंदीदा एल्बम सांग या फिल्म से कोई भी गाना चुन सकते है। जिसे आपको 56789 पर सेंड करना होगा। इसके बाद आपके पास कंफर्मेशन आदि के लिए मेसेज आएगा जिसमे आप दिए हुए नियमो के अनुसार रिप्लाई करे।
इस प्रक्रिया के बाद आपके नम्बर पर कॉलर ट्यून शुरू हो जाएगी। वही इसे बंद करने के लिए आप STOP लिखकर 56789 पर भेज दे। जिससे यह बंद हो जाएगी।

Saturday, 14 January 2017

MWC 2017: 26 फरवरी को लॉन्च होगा मोटोरोला का मोटो G5 और मोटो G5 प्लस स्मार्टफोन!

नोकिया और हुआवे के बाद मोटोरोला ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन के लिए इवेंट का ऐलान कर दिया है. मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस के दौरान 2017 26 फरवरी को कंपनी का इंवेंट होगा. इस इनवाइट में डिवाइस से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन उम्मीद है कि कंपनी इस इवेंट में मोटो G5 और मोटो G5 प्लस लॉन्च कर सकती है.

इस अपकमिंग डिवाइस को लेकर कई लीक रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं जिसके मुताबिक मोटो G5 प्लस में 5.5 इंच की स्क्रीन होगी साथ 1080 पिक्सल की रिजॉल्यूशन हो सकती है. इस डिवाइस में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 और 4 जीबी रैम हो सकती है. खबर है कि मोटो G5 प्लस 32जीबी और 16 जीबी मॉडल में आएंगे.

फोटोग्राफी फ्रंट को लेकर खबर है कि इस नए मोटो स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा वहीं 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा. इस फोन में 3,080mAh की बैटरी हो सकती है साथ ही एँड्रॉयड नॉगट ओएस हो सकता है.

इसके साथ ही मोटो G5 भी लॉन्च हो सकता है. इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर होगा. इसके 16 जीबी मॉडल डिवाइस में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया. आपको बता दें कि पिछले साल ही कंपनी मोटो G4 और G4 प्लस लॉन्च किया था. नया डिवाइस इसका सक्सेसर डिवाइस होगा.

القديم لديها 4G 5G، سيارات يقودها النفس، الواقع الافتراضي: أحدث التكنولوجيا 2017


لا الهواتف الذكية فقط، Knhwartivl أو الكاميرا، ولكن الآن هو الوقت المناسب لتكنولوجيا 5G، سيارات يقودها النفس والصحة الرقمية، واقع مصطنع (AR)، الواقع الافتراضي (VR)، والروبوتات وآلة التعلم في مجال المنتجات المتميزة التي في العالم من حيث وقد تجلى هذا الحدث السنوي في مجال الالكترونيات كبيرة.

SIIS عام 2017. وفي هذا العام، تم الاحتفال بالذكرى ال50. وحضر هذا الحدث الضخم في محترفي صناعة الإلكترونيات من 175،000 هذا العام وقبل بدء سجل 600، أكثر من 55،000 منهم من خارج الولايات المتحدة.
وقال المستهلك تقنية جمعية (CTA) الرئيس والمدير التنفيذي غاري شابيرو، "إن الصناعة من خلال الابتكار والاتصال المتقدمة للعالم وهي تحاول أن تجعل، الذي يمس حرفيا كل جانب من جوانب حياتنا. متصلة العالم SIIS قدم وساق اليوم في عام 2017، والذي كان لدينا أكبر وأكثر المتحمسين المعرض هو التاريخ ".

متصلة وقد تجلى في هذا الحدث، الذي حضره أكثر من 3800 شركة و 26 مليون قدم مربع من فضاء الحدث مستقبل التكنولوجيا على.
وقال نائب الرئيس الأول للاستراتيجية الشركات ورجال الأعمال SIIS البكم كاران، "معرض هذا العام كان على وشك الاتصال، قد كشفت عن العديد من التقنيات الجديدة، فضلا عن المشاركين والشركات الخاصة التواصل مع بعضهم البعض وقال ".

إنتل في مجال السيارات متصلة وضعت Maikrosoft Hololens (سماعة الواقع الاصطناعي) نظام مع سحابة ويرسل إشارة إلى 5 غرام من الذكاء الاصطناعي يأخذ الأوامر من القرارات ذات الصلة القيادة الأوتوماتيكية.
وقالت انتل في كشك أحد العارضين في "كل ما تراه هنا، في حاجة إلى هزة لهم جميعا معا بحيث تصبح القيادة واقعا يلقاها السيارات."

إنتل العضو المنتدب (إنترنت الأشياء)، وقال بريدجيت كارلي "، وكان SIIS 2017 حدثا عالميا والذي فقد تبين أننا في حقبة جديدة من الابتكار، حيث يتم الحكم على التكنولوجيا من خلال حقيقة أن الجهاز الذي Prcas غير. ولكن كما أنها تستخدم لقياس مدى تقدم تجربة من الممكن ".
في هذا الحدث، كما عرضت فورد، هوندا، Hundei، وبلاك بيري وأنظمة التشغيل QNX، ميتسوبيشي ومرسيدس السيارات الكهربائية والهجينة لها.

4G हुआ पुराना आ गया है 5G, खुद से चलने वाली कारें, वर्चुअल रियलिटी: जाने 2017 की लेटेस्ट टेक्नोलॉजी


न सिर्फ स्मार्टफोन, कन्वर्टिवल या कैमरा बल्कि अब वक्त है 5जी प्रौद्योगिकी, खुद से चलने वाली कारें, डिजिटल स्वास्थ्य, कृत्रिम वास्तविकता (एआर), आभासी वास्तविकता (वीआर), रोबोटिक्स और मशीन लर्निग के क्षेत्र में बेमिसाल उत्पादों का जिसका यहां दुनिया के सबसे बड़े सालाना इलेक्ट्रॉनिक्स आयोजन में प्रदर्शित किया गया।

सीइएस 2017 का इस साल 50वीं वर्षगांठ मनाया गया। इस मेगा इलेक्ट्रॉनिक्स आयोजन में इस साल रिकार्ड 600 स्टार्टअप और 1,75,000 से उद्योग पेशेवरों ने भाग लिया, जिसमें से 55,000 से ज्यादा अमेरिका से बाहर रहने वाले थे।
कंज्यूमर टेक्नॉलजी एसोसिएशन (सीटीए) के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी गेरी शापिरो ने बताया, “हमारा उद्योग दुनिया को कनेक्टिविटी और नवाचार के माध्यम से उन्नत बनाने का प्रयास कर रहा है, जो सचमुच हमारे जीवन के हर पहलू को छूता है। आज की यह कनेक्टेड दुनिया सीइएस 2017 में पूर्ण शबाब पर थी जो इतिहास का हमारा सबसे बड़ा और सबसे उत्साही शो रहा है।”

इस आयोजन में भविष्य की कनेक्टेड प्रौद्योगिकी का प्रदर्शन किया गया, जिसमें 3,800 से अधिक कंपनियों ने भाग लिया और यह आयोजन 26 लाख वर्गफुट जगह पर किया गया।
सीइएस और कॉरपोरेट व्यापार रणनीति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष करन चुपका ने बताया, “इस साल का शो कनेक्टिविटी के बारे में था, जिसमें कई नई तकनीकों का अनावरण किया गया, साथ ही साथ इसमें भाग लेने वाले लोगों-कंपनियों ने एक दूसरे से निजी संपर्क स्थापित किए।”

कनेक्टेड कारों के क्षेत्र में इंटेल ने माइक्रोसॉफट होलोलेंस (कृत्रिम वास्तविकता हेडसेट) के साथ मिलकर एक प्रणाली का विकास किया है जो क्लाऊड को 5जी के माध्यम से संकेत भेजता है और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के कमांड से ऑटोमेटिक ड्राइविंग संबंधित फैसले लेता है।
इंटेल के एक प्रदर्शक ने अपने बूथ पर बताया, “आप जो भी यहां देख रहे हैं, उन सबको एक साथ मिलाने की जरूरत है ताकि ऑटो मेटेड ड्राइविंग एक हकीकत बन सके।”

इंटेल के प्रबंध निदेशक (इंटरनेट ऑफ थिंग्स) ब्रिजेट कार्लि ने कहा, “सीइएस 2017 एक वैश्विक आयोजन था, जिसमें यह प्रदर्शित किया गया कि हम नवाचार के नए युग में हैं, जहां प्रौद्योगिकी को इस बात से नहीं आंका जाता कि किस प्रकास का डिवाइस है। बल्कि इससे भी नापा जाता है कि किस तरह का अनुभव इसने संभव बनाया।”
इस आयोजन में फोर्ड, होंडा, हुंडेई, ब्लैकबेरी और क्यूएनएक्स ऑपरेटिंग सिस्टम, मित्सुबिशी और मर्सीडीज ने भी अपनी इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड कारों का प्रदर्शन किया।