Monday, 9 January 2017

अब NOKIA E1 स्मार्टफ़ोन ने मचाया बाजार में बवाल, देखे स्पेसिफिकेशन

जैसा की आप लोगो को पता हैं कि NOKIA Compony कुछ समय से बाजार में अपना कोई भी स्मार्टफोन लॉन्च नहीं कर पायी हैं और ना ही USERS का दिल खुश कर पायी हैं। इसी को नजरअंदाज रखते हुए अब नोकिया ने अपना नया स्मार्टफोन NOKIA E1 लॉन्च करने जा रही हैं।

लॉन्च डेट -21 feb 2017 (Expected)
प्राइस- 29,999 (Expected)
Nokia E1 FEATURES:-

5.5 inch का HD डिस्प्ले विथ Gorilla Glass 3
फुल्ली लैमिनेटेड जीरो एयर-गैप डिस्प्ले
Most Advance Android Nought
Nokia Z लॉन्चर
Faster 64-Bit 2.6 GHz Octa-core processor
कैमरा20 -MP+5-MP
पावरफुल 2700 mah की battery
Nokia E1 SPECIFICATIONS:-

4G एलटीई नेटवर्क / 3G / 2G
5.5 इंच का डिस्प्ले (1920*1080)
प्रोसेसर Quad Core 64-bit (Intel Processor)
Chipset Qualcomm Snapdragon 821
रेम-4GB

Saturday, 7 January 2017

इन घरों का परमाणु बम भी नहीं कर सकते बाल बांका

शायद इंसान इसीलिए इस ग्रह का सबसे समझदार प्राणी कहा जाता है। विषम से विषम परिस्थिति में भी वह अपने अस्तित्व को बरकरार रखने की जुगत बनाए रखता है। देशों के बीच जिस तरह से परमाणु हथियारों की होड़ हो रही है और जंगी उन्माद चरम पर है, उसमें खुद को सुरक्षित रखना इंसान के लिए बड़ी चुनौती है। ऐसे हालात में इंसानियत को सुरक्षित रखने के प्रयास शुरू हो गए हैं। अमेरिका के साउथ डकोटा शहर में वाइवोस कंपनी ऐसे बंकरनुमा घरों का निर्माण कर रही है, जो बड़ी प्राकृतिक आपदाओं से लेकर परमाणु विस्फोटों तक से इंसानों की रक्षा करेगा। अगर आप जान है तो जहान है, में यकीन करते हैं तो थोड़ी सी जेब ढीली करके इस ढाल नुमा आशियाने को अपना बना सकते हैं। अमेरिका में तैयार हो रहे हैं बंकरनुमा घर 80 फीट लंबाई, 26 फीट चौड़ाई 5 लाख टन क्षमता का बम विस्फोट सह सकेंगे। 10-20 लोग एक घर में रह सकेंगे। 14वर्ग किमी क्षेत्रफल में बंकर बने हैं। अस्तित्व रहेगा बरकरारः-साउथ डकोटा में बनाई जा रही इस सोसायटी में स्कूल, कॉलेज, जिम, चर्च, गार्डन, शूटिंग रेंज, थिएटर व अन्य सभी साधन सुविधाएं मौजूद होंगी। हर बंकर में एक साल का अनाज और अन्य खाद्य सामग्री जमा करके रखी जा सकेगी। इस पूरी सोसायटी में पांच हजार लोग रह सकेंगे। वज्र और भव्यः- सुरक्षा के लिहाज से अगर ये घर वज्र सरीखे हैं तो अंदर इनकी भव्यता में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी गई है। इन बंकरों को आलीशान घरों की तरह डिजायन किया गया है। इसमें होम थिएटर, स्नूकर टेबल, खिड़कियों के स्थान पर एलसीडी स्क्रीन लगाई गई हैं। वाइवोस एक्स प्वाइंटः- यह बंकरनुमा घरों की पूरी सोसाइटी बन रही है। कंक्रीट और स्टील के बने एक बंकर में दस से बीस लोग रह सकेंगे। इनकी कीमत 25 हजार से दो लाख डॉलर तक है। सालाना मेंटेनेंस खर्च एक हजार डॉलर होगा। इन घरों में अगले साल से लोग रह सकेंगे। सेना के लिए बने थेः-साउथ डकोटा का यह इलाका 1940 में अमेरिकी सेना के लिए बनाया गया था। इन बंकरों में सेना के हथियार व बम रखे जाते थे। सेना ने 1967 में इसका इस्तेमाल बंद कर दिया। कंपनी के अन्य प्रोजेक्टः- कंपनी ने जर्मनी और इंडियाना में चार सितारा होटल की तर्ज पर यह बंकर बनाए हैं। इनमें स्विमिंग पूल, अस्पताल और बार भी मौजद हैं। इनकी पहरेदारी के लिए बंदूकधारी गार्ड भी तैनात हैं। जर्मनी के रोथनस्टीन गांव में बने वाइवोस यूरोपा वन के बंकर परमाणु विस्फोट, रसायनिक उत्सर्जन, भूकंप और सुनामी जैसी आपदाओं से रक्षा कर सकेंगे।

SONY लेकर आने वाला है, अपने स्मार्टफोन पर एंड्राॅयड का नया वर्जन

हाल में मिली जानकारी में पता चला है कि सोनी जल्दी ही अपने स्मार्टफोन में एंड्राॅयड 7.1.1 नूगा वर्जन लेकर आने वाला है. जिसके चलते सोनी के एक्सपीरिया एक्स स्मार्टफोन में एंड्राॅयड 7.1.1 नूगा वर्जन पेश किया जायेगा. सोनी का एक्सपीरिया एक्स स्मार्टफोन ऐसा पहला स्मार्टफोन है, जो गूगल के लेटैस्ट मोबाइल आॅप्रेटिंग सिस्टम (एंड्राॅयड 7.1 नूगा वर्जन) के लिए डिजाइन नहीं किया गया है.
इसके बारे में एक्सपीरिया ब्लाॅग से मिली जानकारी में बताया गया है कि नए रिलीज का बिल्ड नम्बर 38.3ए.0.41 होगा. इसके साथ ही इसमें एंड्राॅयड 7.1 वर्जन के नए फीचर्स देखने को मिलेंगे. इसमें दिए जाने वाले फंक्शन और फीचर्स में शाॅटकट के रूप में रिस्टार्ट बटन दिया जायेगा, जो पावर बटन को होल्ड करने पर दिखाई देगा.
एंड्राॅयड 7.1.1 नूगा अपडेट के आने के बाद कैमरा एप पहले से तेज काम करेगा. इसके अलावा नए अपडेट से सोनी एक्सपीरिया एक्स में दिसम्बर 2016 महीने के सिक्योरिटी पैच को भी शामिल किया जाएगा. सोनी इस नए रिलीज में प्लेस्टेशन 4 पी.एस.4 रिमोट प्ले को भी शामिल करेगी. इस नए वर्जन को जल्दी ही लाया जाने वाला है.

टेलीकॉम कंपनियों के विरोध में Jio को मिला Tata का साथ

रिलायंस जियो को लेकर चल रहे लगातार गतिरोध के बाद जहा टेलीकॉम कंपनियों द्वारा जियो की फ्री सेवा का विरोध किया जा रहा है ऐसे में टाटा अब रिलायंस जियो के साथ आ गयी है. हाल में पिछले दिनों रिलायंस जियो की सेवा के विरोध में एयरटेल और वोडाफोन ने ट्राई से शिकायत की थी. जिसके बाद रिलायंस जियो और टाटा ने हाई कोर्ट में एयरटेल और वोडाफोन द्वारा दायर याचिका पर आपत्ति जताई है. साथ ही इन दूरसंचार कंपनियों ने भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के इंटरकनेक्ट प्रयोग पर लगाए गए शुल्क नियमनो को चुनोती दी है.
रिलायंस जियो व टाटा की तरफ से मुख्य न्यायाधीश जी.रोहिणी व न्यायमूर्ति संगीता ढींगरा सहगल की खंडपीठ के समक्ष एयरटेल और वोडाफोन की याचिका का विरोध किया है. वरिष्ठ अधिवक्ता पी. चिदंबरम व अन्य ने इस बारे में कहा है कि कम ग्राहकों वाले सेवा प्रदाताओ को नुकसान नहीं है, लेकिन ऐसे ऑपरेटर जिनके ग्राहकों की संख्या अधिक है, उन्हें इस नियमन की वजह से काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है.

नव वर्ष पर वाट्सएप ने तोड़ा यह रिकॉर्ड

भारत में नव वर्ष की पूर्व संध्या पर वाट्सएप के जरिए करीब 14 अरब संदेशों के आदान-प्रदान किए गए। इनमें से 32 फीसदी मीडिया के स्वरूप में थे। वाट्स एप ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
कंपनी ने कहा कि नव वर्ष की पूर्व संध्या पर इस एप पर साझा किए गए संदेशों की संख्या अंतिम बार दिवाली के दौरान दर्ज संख्या से अधिक है। दिवाली पर एक दिन में 8 अरब संदेश भेजे गए थे।
इस अवसर पर कुल 3.1 अरब तस्वीरें, 70 करोड़ जीआईएफ और 61 करोड़ वीडियो वाट्स एप पर भेजे गए थे। भारत में वाट्सएप के पास 16 करोड़ मासिक सक्रिय उपयोगकर्ता हैं।
हालमें ही वॉट्सऐप ने जीआईएएफ इमेज शेयर करने का भी विकल्प लॉन्च किया था, जो लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ। नवंबर में यह फीचर आईफोन में तो दिसंबर में ऐंड्रॉयड में आ गया था।

साल 2017 में आने वाले हैं यह धमाकेदार लैपटॉप

अब डेस्कटॉप का समय जा चुका है. आजकल हर कोई अच्छे लैपटॉप की तलाश में लगा हुआ है. वैसे जब बाजार में आप जाते हैं तो आपके सामने एक से एक धमाकेदार ओपशंस होते हैं और आप इनको देख जैसे सबकुछ भूल जाते हैं. तो आइये आपको हम बताते हैं कि साल 2017 के लैपटॉप मॉडल्स जो धूम मचाने वाले हैं. वैसे यह लैपटॉप अब नई सदी की शुरुआत भी जैसे करने वाले हैं-
एसर स्पिन 7- यह लैपटॉप 7 वी जनरेशन का लैपटॉप बताया जा रहा है. इसका प्रोशेसर आई-7 है और रैम की बता की जाये तो वह 8 जीबी है. लैपटॉप इतना बेहतरीन बताया जा रहा है कि वह पलक झपकते ही काम करता है. साथ ही साथ इस लैपटॉप पर काम करना भी ख़ास है. आप चाहें तो इसकी एचडी स्क्रीन पर फिल्म का मजा भी शानदार तरीके से ले सकते हैं. अभी तक जो खबरें आ रही हैं उसके अनुसार इस लैपटॉप की कीमत कुछ 1 लाख के आसपास बताइ जा रही है.
लेनोवो योगा 700-एक शानदार लैपटॉप अगर आपको 50 हजार के अंदर मिल जाये तो इससे अच्छे बात और तो कुछ हो ही नहीं सकती है. छठी जनरेशन का यह लैपटॉप टच भी है और यह 360 डिग्री पर घूमता भी है. 8 जीबी का यह लैपटॉप शानदार तरीके से काम करता है. आपको बता दें कि 50 हजार की कीमत पर यह एक अच्छा लैपटॉप है.
लेनोवो योगा बुक- आप अगर और भी सस्ता कोई लैपटॉप या लैपटॉप बुक लेने की सोच रहे हो तो आपके लिए लेनोवो और भी एक अच्छा ऑप्शन लेकर आने वाला है. यह भी नई सदी की लैपटॉप बुक होगी. आप अगर इसको लेना चाहते हो तो यह कुछ 30 हजार के अंदर आपको मिल सकती है.
Dell inspiron- Dell inspiron की सीरीज वैसे इस साल भी नंबर वन पर रही है. 3 जनरेशन से लेकर 7 जनरेशन तक में इसके मॉडल बाजार में उपलब्ध हैं. साल 2017 में भी Dell inspiron अपने कई मॉडल लेकर आने वाला है. आपको इसके नये मॉडल में कुछ तो गेमिंग मॉडल मिलने वाले हैं और कुछ सामान्य लोगों के लिए भी मॉडल इस साल आने वाले हैं. कीमत की बात करें तो इनकी कीमत 50 हजार से 35 हजार तक होगी. कम्पनी अपने कई मॉडल इस साल वापस भी लेने वाली है.

जल्द आने वाला है नोकिया का पहला एंड्रॉइड स्मार्टफोन D1C, कीमत का हुआ खुलासा

स्मार्टफोन बाजार में कभी टॉप पर रहने वाली कंपनी नोकिया अपना पहला एंड्रॉइड स्मार्टफोन 2017 में होने जा रहे मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में लॉन्च करेगी। नोकिया D1C स्मार्टफोन की लॉन्चिंग की खबर पुष्टि हो जाने के बाद से ही फोन के फीचर्स के बारे में लगातार खबरें आ रही हैं। एक नई रिपोर्ट में फोन की कीमत के बारे में बताया गया है। NokiaPowerUser की रिपोर्ट के मुताबिक, नोकिया D1C 2 जीबी रैम और 3 जीबी वाले दो वैरिएंट में होगा। वेबसाइट के मुताबिक, 2 जीबी रैम वाले वैरिएंट की कीमत 150 डॉलर (करीब 10 हजार रुपए) और 3 जीबी वैरिएंट की कीमत 200 डॉलर (करीब 13 हजार रुपए) होगी।
हालांकि रिपोर्ट में साफ किया गया है कि यह कीमत अपुष्ट सूत्रों के हवाले से मिली है। वहीं, फोन के जो फीचर्स बताए गए हैं वह पुरानी कई रिपोर्ट से मिलते-जुलते हैं। वेबसाइट के मुताबिक, नोकिया D1C में स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर, एड्रीनो 505 जीपीयू, एंड्रॉइड 7.0 नूगा और दो साइज की डिस्प्ले में होगा। फोन में 5 इंच और 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले वाले दो वैरिएंट होंगे।
कैमरा:
फोन के कैमरे की बात करें तो रिपोर्ट के मुताबिक 5 इंच डिस्प्ले वाले वैरिएंट में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा रहेगा। वहीं, 5.5 इंच डिस्प्ले वाले वैरिएंट में रियर कैमरा 16 मेगापिक्सल हो सकता है, हालांकि फ्रंट कैमरा इसमें भी 8 मेगापिक्सल ही होगा। नोकिया ब्रांड का पहला एंड्रॉयड स्मार्टफोन 2017 की पहली छमाही में उपलब्ध होगा। यह जानकारी एचएमडी ग्लोबल द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है। बता दें कि एचएमडी ने इस साल के शुरुआत में ही 10 साल के लिए नोकिया ब्रांड के फोन बनाने का समझौता किया था।