Thursday, 29 December 2016

लेनोवो के इस स्मार्टफोन की जानकारी हुई फिर से लीक

मशहूर स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लेनोवो के आगामी स्मार्टफोन के बारे में लगातार जानकारी लीक होती जा रही है. जिसके चलते हाल में लेनोवो के ज़ूक एज स्मार्टफोन के बारे में जानकारी सामने आयी है. जिसमे पता चला है कि लेनोवो ज़ूक एज स्मार्टफोन को 20 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा. ज़ूक एज के लांच होने कि जानकारी के साथ इसकी एक तस्वीर भी सामने आयी है, जिसमे फोन के व्हाइट कलर वेरिएंट को देखा जा सकता है.
आपको बता दे कि इससे पहले भी इसके बारे में जानकारी सामने आयी थी, जिसमे इसको पिछले हफ्ते लांच करने के बारे में कहा गया था. किन्तु हाल में मिली जानकारी से अब इसे 20 दिसंबर को लॉन्च किया जाने वाला है. कीमत की बात करे तो इसकी कीमत 2,699 चीनी युआन (करीब 26,800 रुपये) होगी.
इसके स्पेसिफ़िकेशन को देखे तो ज़ूक एज में 5.5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्लेहो सकती है. क्वाड-कोर 2.35 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर और फोन में 4 जीबी रैम या 6 जीबी रैम वेरिएंट उपलब्ध कराने की भी उम्मीद है.

  • ज़ूक एज स्मार्टफोन को 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में बताया जा रहा है. कैमरा देखे तो इसमें 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा हो सकता है. इस फोन में 3000 एमएएच बैटरी हो सकती है. हालांकि इसके फीचर्स और कीमत को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नही की गयी है.

जल्द Oneplus 3T का सॉफ्ट गोल्ड वैरिएंट

Oneplus 3T का सॉफ्ट गोल्ड वैरिएंट अगले हफ्ते 5 जनवरी से भारत में मिलने लगेगा। इससे पहले इस फोन के दूसरे मॉडल गनमेटल वैरिएंट की बिक्री इसी महीने शुरू हुई थी। 64GB वाले फोन की कीमत जहां 29,999 रुपये है वहीं, 128 जीबी वाले फोन 34,999 रुपए में मिल रहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में सॉफ्ट गोल्ड फोन सिर्फ 64GB वैरिएंट में मिलेगा। 128GB स्टोरेज चाहने वालों को गनमेटल वैरिएंट ही लेना होगा।
इस स्मार्टफोन में नया प्रोसेसर है जिसकी स्पीड 2.35Ghz की है और इसकी बैटरी भी बड़ी है। इसमें क्वॉल्कॉम स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट के साथ 3,400mah की बैटरी दी गई है।
फुल मेटल बॉडी वाले इस स्मार्टफोन में फ्रंट फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इसमें 5.5 इंच की फुल एचडी एमोलेड डिस्प्ले लगी है और कनेक्टिविटी के लिए इसमें यूएसबी टाइप सी और डुअल सिम सपोर्ट दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 6GB रैम है। इसमें आपको माइक्रो एसडी कार्ड का सपोर्ट नहीं मिलेगा।

फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में 16 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है। इसमें फेस डिटेक्शन ऑटोफोकस और ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजेशन का सपोर्ट है। इसके अलावा इससे टाइम लैप्स और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी किया जा सकता है। सेल्फी के लिए भी इसमें 16 मेगापिक्सल कैमरा है।

टेलिकॉम कंपनियों की परेशानी बढ़ी, आज से रिलायंस का ये बड़ा ऑफर लागू

Reliance Jio का नया 'हैप्पी न्यू ईयर ऑफर' आज से शुरू हो रहा है। इस Offer का फायदा सबसे पहले New User को मिलेगा।
यानी आज से जो यूजर्स जियो सिम खरीदते हैं उन्हें इस ऑफर के तहत फ्री 4G इंटरनेट, फ्री कॉलिंग, फ्री वॉइस कॉलिंग और फ्री रोमिंग की सुविधा दी जाएगी।

इतना ही नहीं, ये ऑफर 31 मार्च, 2017 तक जारी रहेगा। यानी नए जियो यूजर्स पूरे 4 महीने तक जियो सिम पर सभी तरह की सर्विस फ्री ले पाएंगे। वहीं, 1 जनवरी से ये ऑफर पुराने यूजर्स के लिए भी शुरू हो जाएगी।
Jio 'हैप्पी न्यू ईयर' ऑफर में यूजर को सिम लेने के लिए कुछ जरूरी डॉक्युमेंट्स देने के साथ KYC प्रॉसेस को पूरा करना होगा। इस प्रॉसेस के बाद ही आपकी जियो सिम शुरू होगी।

बंद होगा जियो ऑफर? मुश्किल में जियो, जाने क्या है कारण!

आने वाले दिनों में जियो के यूजर्स के लिए बुरा सपना कि तरह हो सकता है क्युकि ट्राई ने उद्योगपति मुकेश अम्बानी के सवामित्व वाली दूरसंचार कम्पनी रिलायंस जियो के द्वारा अपने सेवाओं का विस्तारीकरण पर सवाल भारती एयरटेल ने उठाया है कहा है कि आपके द्वारा ग्राहकों को मुफ्त व्वाईस कालिंग और डाटा प्लान कि पेशकश को मौजूदा नियमो का उलन्घन है.
भारती एयरटेल ने इस मामले में जियो द्वारा जारी किया गया 90 दिन के बाद भी मुफ्त पेशकश पर ट्राई द्वारा हरी झंडी के खिलाफ दूरसंचार विवाद न्यायाधिकरण टीडीसैट के समक्ष पिछले शुक्रवार को याचिका दायर किया है जिससे जियो कि परेशानी बढ़ सकती है. एयरटेल ने आरोप लगाते हुए कहा है कि दूरसंचार नियामक इस मामले में मूकदर्शक बना हुआ है.
भारती एयरटेल ने टीडीसैट) के समक्ष 25 पृष्ठ कि याचिका को रखा है जिसमे कहा गया है कि ट्राई को निर्देश देने का अनुरोध किया जाय जिससे जियो मुफ्त वॉयस और डाटा योजना अपने उपभोगताओं को नहीं दे सके. इससे पहले ट्राई को यह सुनिश्चित करने का निर्देश देने का अनुरोध किया कि जियो 3 दिसंबर के बाद मुफ्त वॉयस और डाटा योजना उपलब्ध नहीं करा सके इससे पहले ट्राई ने जियो से पुछा था कि आप प्लान जिस तरह से तीन महीने के लिए विस्तारित करने का काम किया है उससे मौजूदा नियमों का साफ़ उल्लंघन है जबकि प्रचार या प्रमोशन कि पेशकश मात्र तीन महीने तक ही रहती है. भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने जियो को बीस दिसंबर को एक पत्र लिख यह पूछा है कि प्रमोशनल योजना के तहत फ्री डाटा पेशकश को क्यों न बाजार को बिगाड़ने वाला माना जाए. जियो ने तीन दिसंबर को अपने ग्राहकों के लिए हैप्पी न्यू ईयर प्लान को लांच किया है जिसके कारण ट्राई ने जियो को नोटिस भेजा था जिसपर जियो ने अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है.
सूत्रों के अनुसार जियो ने यह कहा है कि यह हैप्पी न्यू ईयर प्लान वेलकम जियो ऑफर से बिलकुल ही भिन्न है इसमें चार जीबी कि जगह निश्चित एक जीबी डाटा को उपभोक्ता इस्तेमाल कर सकते हैं पहले वाले में चार जीबी तक इस्तेमाल के बाद भी इस्तेमाल पर कोई चार्जेज नहीं था जबकि अब इसमें एक जीबी से ज्यादा इस्तेमाल करने पर शुल्क लग सकता है.

अब घर बैठे अपने मोबाइल फ़ोन से बनाइये अपना वोटर आईडी कार्ड

ऐसा आपके साथ हमेशा हुआ होगा कि आपको वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए या फिर उसमें सुधार कराने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता होगा। इतना ही नहीं इसके लिए आप सरकारी दफ्तरों में भागादौड़ी भी करनी पड़ती है। वहीं अब आपको इसके लिए कहीं जाने की जरुरत नहीं है। जी हां ये सब काम अब घर बैठे ही कर सकते है और वो भी बेहद आसान तरीके से। तो आइये बताते हैं कि कैसे आप इसका लाभ उठा सकते हैं।

मोबाइल से कैसे बनायें अपना वोटर आईडी कार्ड

इसके लिए आप चुनाव आयोग की वेबसाइट http://ecicitizenservices.nic.in/frmForm6New.aspx पर जाकर अपना मोबाइल नंबर को रजिस्टर करना है। जिसके बाद आपके सामने एक फार्म आयेगा जिसको आप ध्यान भरना होगा। फॉर्म भरने के बाद जानकारी को सेव कर दें।

अपने लैपटॉप को ऐसे क्लीन करें….

1. लैपटॉप पर काम करते वक्‍त कॉफी और चाय से दूर रहें. कोई भी तरल पदार्थ आपके लैपटॉप को नुकसान पहुंचा सकता है…
2. अपने लैपटॉप को साल में एक बार किसी कंप्यूटर प्रोफेशनल से जरुर साफ करवाएं, जिससे अंदर की धूल मिट्टी साफ हो सके…
3. सफाई करते समय सबसे पहले लैपटॉप बंद कर लें और सफाई प्रक्रिया शुरू करने से पहले सभी तरह की बाहरी अटैचमेंट्स को अलग कर लें…
4. कीबोर्ड और किनारों की सफाई के लिए ब्रश का इस्तेमाल करें…
5. लैपटॉप को साफ करने वाले कपड़े में तेल या फिर पानी न लगा हो क्‍योंकि पीसी में तेल लग जाने पर उसमें और धूल जमेगी…
6. लैपटॉप कीबोर्ड को धूल-मिट्टी से बचाने के लिए उचित की-बोर्ड कवर का इस्तेमाल करें|

4000 mAh की पावरफुल बैट्री के साथ लॉन्च हुआ यह बजट स्मार्टफोन, जानिए कीमत और फीचर्स

चाइनीज स्मार्ट फोन निर्माता कंपनी LeEco और Coolpad ने साझा तौर पर भारत में एक बजट स्मार्टफोन लॉन्च किया है। भारत से पहले इस फोन को चीन में लॉन्च किया जा चुका है। चीन में इस फोन की लॉन्चिंग अगस्त महीने में हुई थी। Coolpad Cool 1 नाम के इस फोन में 4000 mAh की जबर्दस्त बैट्री है। आपको बता दें कि LeEco ने Coolpad का अधिग्रहण कर लिया था। अधिग्रहण के बाद यह पहला स्मार्टफोन है।

इस फोन में सिम के लिए 2 स्लॉट हैं। साथ ही यह JIO सिम भी सपोर्ट करता है। इस फोन की स्क्रीन 5.5 इंच की फुल एचडी स्क्रीन है। इसके अलावा यह फोन क्वालकैम स्नैपड्रैगन क्वाडकोर 652 से लैस है। इस फोन में f/2.0 अपर्चर और ऑटोफोकस के साथ 13MP + 13MP वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। यह फोन सेल्फी के लिए भी अच्छा है। सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। साथ इस फोन में क्विक चार्जिंग की सुविधा है।

इस फोन को 30 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। इस बजट स्मार्टफोन की कीमत 13999 रुपए रखी है। इस फोन का 4 GB रैम वाला वैरिएंट ही ऑनलाइन खरीदा जा सकेगा जबकि 3 जीबी वाला वैरिएंट वाला फोन ऑफलाइन भी खरीदा जा सकेगा।