Tuesday, 10 January 2017

सिर्फ 2000 में मिलेगा स्मार्टफोन

डिजिटल इकॉनमी को बढ़ावा देने के लिए मोदी सरकार ने एक और अहम् फैसले के तहत स्मार्टफोन कपनियों के साथ मिलाकर सस्ते स्मार्टफोन लाने की योजना पर काम करना शुरू कर दिया है। सरकार ने लोकल हैंडसेट वेंडर्स को फाइनैंशल ट्रांजेक्शंस की सुविधा देने वाले 2,000 रुपए से कम कॉस्ट के स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए कहा है। सरकार का मानना है कि कैशलस इकॉनमी की उसकी योजना तब तक सफल नहीं हो सकती, जब तक ग्रामीण इलाकों तक सस्ते हैंडसेट उपलब्ध न करा दिए जाएं।
गौरतलब है कि सरकार ने हाल ही में एक मीटिंग बुलाई थी जिसमें स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियों माइक्रोमैक्स, इंटेक्स, लावा और कार्बन ने भाग लिया था। सरकार ने इस मीटिंग में डोमेस्टिक हैंडसेट मेकर्स को ऐसे फोन बनाने के लिए कहा था जिनकी कीमत 2000 रुपए से कम हो।
सरकार का कहना है कि जब तक लोगों के पास ऐसे हैंडसेट नहीं होंगे जिनसे डिजिटल ट्रांजेक्शन किए जा सकें उनकी कैशलेस इकॉनमी की योजना में मुश्किलें आती रहेंगी। सरकार का कहना है कि मार्केट में ऐसे समार्टफोन की कमी है जो कि लो बजट हैं और जिन्हें खरीदने और समझने में ग्रामीण भारत के लोग सक्षम नहीं हैं।
क्या है दिक्कत
उधर मार्केट के जानकारों का कहना है कि सरकार हैंडसेट कंपनियों को सस्ते 2-2.5 करोड़ हैंडसेट पेश करने के लिए जोर तो डाल रही है, लेकिन इसके लिए सब्सिडी नहीं देना चाहती। सरकार ने हैंडसेट कंपनियों को डिजिटल ट्रांजैक्शंस की सुविधा देने वाले फोन की कॉस्ट कम करने के लिए समाधान लाने को कहा है। फिलहाल सरकार का लक्ष्य किसी भी स्थान से फाइनैंशल ट्रांजैक्शंस की सुविधा देना है।
इसके लिए भविष्य में डिवाइसेज में आधार-बेस्ड फाइनैंशल ट्रांजैक्शंस की स्कैभनग की क्षमता भी होनी चाहिए। बता दें कि इस प्रॉजेक्ट के लिए कई बड़ी चुनौतियों से निपटना होगा। फिंगर प्रिंट स्कैनर, हाई-क्वॉलिटी प्रसेसर्स जैसे फीचर्स के साथ फोन की कॉस्ट कम रखने सबसे बड़ी चुनौती है। बता दें कि ऐपल और सैमसंग जैसी कई बड़ी कंपनियों ने इस मीभटग में हिस्सा लेने से ही इनकार कर दिया था।
अभी क्या है स्थिति
गौरतलब है कि फिलहाल भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में सबसे सस्ते 3जी स्मार्टफोन्स कीमत 2,500 रुपए आस-पास है जबकि अगर आप 4जी फोन खरीदना चाहते हैं तो आपको कम से कम इसका दोगुना पैसा खर्च करना होगा. भारत के ग्रामीण इलाके इस योजना में सबसे बड़े बाधक बने हुए हैं।
इन इलाकों में अभी भी बड़ी मात्रा में फीचर फोन का इस्तेमाल किया जाता है. बता दें कि देश में लगभग एक अरब मोबाइल फोन यूजर्स हैं और इनमें से सिर्फ 30 करोड़ के पास ही स्मार्टफोन हैं।

इंतजार खत्म…19 जनवरी को भारत में लॉन्च होगा रेडमी नोट4

भारतीय फैंस के लिए 2017 की शुरुआत में शाओमी बड़ा तोहफा देने जा रही है. लंबे इंतजार के बाद कंपनी का बेहतरीन बजट स्मार्टफोन रेडमी नोट4 19 जनवरी को भारत में लॉन्च होगा. कंपनी ने नई दिल्ली में होने वाले अपने इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजने शुरु कर दिए हैं. हालांकि इस इनवाइट में ये साफ तौर पर नहीं बताया गया है लेकिन कयास लगए जा रहे हैं कि इसमें रेडमी नोट4 लॉन्च हो सकता है.

इस डिवाइस को चीन में पिछले साल अगस्त में लॉन्च किया गया था.

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत है कि इसकी मेटल फिनिश. रेडमी नोट 4 में 5.5 इंच की स्क्रीन दी गई है. जिसकी रिजॉल्यूशन 1080×1920 पिक्सल है. 2.5D कर्व्ड ग्लास वाले इस फोन की डेन्सिटी 401ppi है. फोन का प्रोसेसर भी बेहद जबरदस्त है. इसमें डेका कोर मीडियाटेक हेलियो X20 प्रोसेसर दिया गया है. इस फोन के दोनो ही वैरिएँट 128 जीबी तक बढ़ाए जा सकेंगे.

रेडमी नोट 4 6.0 मार्शमैलो और कंपनी के नए इंटरफेज MIUI 8 पर चलेगा. फोन में दो हाइब्रिट सिम स्लॉट दिए गए हैं. जिसे आप डुअल सिम और एसडी कार्ड स्लॉट के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं. नया स्मार्टफोन बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा.

कंपनी के इस फोन में f/2.0 अपरचर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है साथ ही डुअल एलईडी फ्लैश भी दिया गया है. वहीं इसका फ्रंट फेसिंग कैमरा 5 मेगापिक्सल है.

कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें जीपीआरएस, 4G VoLTE, ब्लूटूथ, जीपीएस, यूएसबी जैसे फीचर दिए गए हैं. फोन को पावर देने के लिए 4100mAh की बैटरी दी गई है.

कीमत

चीनी बाजारों में रेडमी नोट 4 के 2जीबी रैम और 16 जीबी मैमोरी वाले वैरिएंट की कीमत 899 युआन (9999 रुपये) और 3 जीबी रैम 64 जीबी मैमोरी की कीमत 1,199 रुपये (12,000 रुपये लगभग) है.

Welcome 2017 सेल में स्मार्टफोन्स 70 फीसदी तक की भारी छूट

ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी स्नैपडील ने इस साल की शुरूआत में सबसे बडी सेल शुरू की है। कंपनी ने इसे वेलकम 2017 नाम से शुरू किया है। स्नैपडील की इस डिस्काउंट सेल में ग्राहकों को स्मार्टफोन्स, होम एप्लायंसेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स पर 70 फीसदी तक की भारी छूट दी जा रही है। ऐसे में इस सेल के तहत स्मार्टफोन लेना बहुत ही फायदे का सौदा साबित हो सकता है। यहां हम आपको बता रहे हैं उन हैंडसेट्स, लैपटॉप्स और टीवी के बारे में जिन पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट आॅफर है।
— रेडमी नोट 3 को 11,999 रुपए में बेचा जा रहा है
— सैमसंग J2 प्रो (16 GB) की कीमत 9,490 रुपए रखी गई है
— आईफोन 5S (16 GB) को महज 17,499 रुपए में उपलब्ध कराया गया है
— आईफोन 7 (32 GB) अब 52,999 रुपए में मिल रहा है
— आईफोन 6S (32 GB) को 43,999 रुपए की कीमत में बेचा जा रहा है
— मोटो जी टर्बो को 9,299 रुपए की कीमत में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है
— एपल मैकबुक प्रो (13.3 इंच) को 49,999 रुपए में बेचा जा रहा है
— माइक्रोमैक्स स्पार्क 3 को मात्र 3,899 रुपए में बिक्री के लिए जारी किया गया है
— माइक्रोमैक्स कैनवास 5 (16 GB) की कीमत 7,499 रुपए रखी गई है— माइक्रोमैक्स 50 इंच स्मार्ट अल्ट्रा एचडी 4K एलईडी टीवी 59 फीसदी तक का डिस्काउंट पा सकते हैं।
अतिरिक्त डिस्काउंट भी हैस्नैपडील पर बेचे जा रहे उपरोक्त प्रोडक्ट्स पर डायरेक्ट डिस्काउंट के अलावा क्रेडिट और डेबिट कार्ड के जरिए खरीददारी करने पर अतिरिक्त डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के क्रेडिट कार्ड से खरीददारी करने पर यूजर्स को 15 फीसदी का अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जा रहा है। इतना ही नहीं बल्कि स्नैपडील पर सभी प्रमुख क्रेडिट कार्ड ग्राहकों को बिना किसी अतिरिक्त कीमत के ईएमआई के तहत खरीदारी का भी आॅप्शन दे रही है।

Jio यूजर्स के लिए नईं खबर, नहीं पढ़ी तो..

जियो की फ्री सेवा को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नही ले रहा है। रिलायंस जियो को लेकर चल रहे लगातार गतिरोध के बाद जहा टेलीकॉम कंपनियों द्वारा जियो की फ्री सेवा का विरोध किया जा रहा है। वही टेलीकॉम कंपनियों द्वारा इस पर ट्राई द्वारा एक्शन लेने को कहा जा रहा है। ऐसे में हाल ही में टेलीकॉम ट्रिब्यूनल टीडीसैट यानि TDSAT ने टेलिकॉम रेग्यूलेटरी यानि TRAI को रिलायंस जियो के फ्री ऑफर पर जल्दी ही फैसला लेने को कहा है।
पिछले दिनों रिलायंस जियो की सेवा के विरोध में एयरटेल और वोडाफोन ने ट्राई से शिकायत की थी। जिसके बाद रिलायंस जियो और टाटा ने हाई कोर्ट में एयरटेल और वोडाफोन द्वारा दायर याचिका पर आपत्ति जताई है। साथ ही इन दूरसंचार कंपनियों ने भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के इंटरकनेक्ट प्रयोग पर लगाए गए शुल्क नियमनो को चुनोती दी है।
इस मामले को लेकर टेलीकॉम ट्रिब्यूनल टीडीसैट ने कहा है कि ट्राई द्वारा इसे जल्दी सुलझाया जाये, इस पर उचित निर्णय लिया जाये। इस मामले की अगली सुनवाई 1 फरवरी को होना है। जिसमे कुछ अहम निर्णय लिया जा सकता है। वही TDSAT के सामने एयरटेल ने 25 पेजों की याचिका दायर की है, जिसमें ट्राई को यह निश्चित करने का निर्देश देने का अनुरोध किया कि जिओ 31 दिसंबर के बाद मुफ्त वॉयस और डाटा योजना उपलब्ध नहीं करा सकता।
एयरटेल ने इससे पहले जियो द्वारा दी जा रही फ्री सेवा को लेकर ट्राई के ऊपर भी सवाल उठाया है, वही इस सम्बन्ध में रिलायंस जियो पहले ही अपनी सफाई दे चुकी है, जिसमे उसके द्वारा दी जाने फ्री इन्टरनेट और वॉइस कालिंग सुविधा को सही बताया है।

" jio भविष्य में क्या करने वाले है " जानकर हो जायेगे हैरान


रिलायंस जिओ के  द्वारा  सितम्बर 2016 से फ्री में सिम और साथ ही फ्री इन्टरनेट, कॉल, मेसेज, अपने जिओ सिम यूजर को दे रहा है,और इसी के वजह आज रिलायंस जिओ भारत के नंबर वन टेलिकॉम कंपनी बन गया है, लेकिन आप सोच रहे होंगे की रिलायंस जिओ सिर्फ जिओ सिम बेचकर संतुष्ट हो जायेगे तो ये गलत है, रिलायंस जिओ कंपनी के मालिक मुकेश अम्बानी जिओ सिम कार्ड के अलावा रिलायंस जिओ को हर भारतीय नागरिक की जिंदगी का हिस्सा बनाने के लिए यह 5 चीजे भविष्य के लिए सोच कर रखा है,


भविष्य के लिए 5 नया सोच -

01 भारत के सभी ग्रामीण / शहरी एरिया में रिलायंस जिओ पहुचाने के लिए सबसे सस्ता 4G स्मार्टफोन बनाना,

02 एक सस्ती ब्राडबैंड सर्विस शुरू करने के लिए पुरे भारत में फाइबर तारो का जाल बिछाना,

03 एंटरटेनमेंट से सम्बंधित एवम स्वास्थ सेवाएं प्रदान करने के लिए APPS तैयार करना,

04 आईटी के दुवारा सभी उपकरणों के साथ आपका संवाद आसान बनाना,
05 सॉफ्टवेर और हार्डवेर का एक पूरा पारिस्थिक तंत्र तैयार करना,



रिलायंस जिओ भारत के सभी नागरिको के लाइफ में बदलाव लाने वाले है

Monday, 9 January 2017

बुधवार को लांच होने वाला है Lenovo का यह स्मार्टफोन

लेनोवो भारत में अपनी शानदार पेशकश के साथ लेनोवो पी2 स्मार्टफोन को भारत में लांच करने वाली है. बताया गया है कि लेनोवो द्वारा लेनोवो पी2 स्मार्टफोन को 11 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा. इसे बिक्री के लिए एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध करवाया जायेगा. लेनोवो इंडिया ने इसके बारे में जानकारी दी है कि इसे बुधवार को दोपहर साढ़े 12 बजे भारत में लांच किया जायेगा. लेनोवो पी2 की कीमत 249 यूरो (करीब 18,500 रुपये) बताई गयी है.
लेनोवो के इस पी2 स्मार्टफोन में 5.5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले के साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गयी है. इसके साथ ही 3 जीबी या 4 जीबी रैम और 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाले वेरिएंट में भी उपलब्ध करवाया जा सकता है. इसमें एंड्रॉ़यड 6.0 ऑपरेटिंग सिस्टम, ऑक्टा-कोर प्रोसेसर आदि भी दिए जायेगे.
फोटोग्राफी के लिए 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा डुअल एलईडी फ्लैश के साथ तथा 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. पावर सिस्टम के लिए 5100 एमएएच की बैटरी दी गयी है.ह

रविवार को चीन में लॉन्च हुआ नोकिया -6


लंबे समय से भारतीय मोबाइल बाजार से लगभर गायब हो चुके नोकिया कंपनी ने स्मार्टफोन मार्केट में जोरदार वापसी की है। रविवार को कंपनी ने नोकिया-6 स्मार्टफोन को आधिकारिक तौर पर चीन मैं लॉन्च किया। इसकी कीमत 16,749 रुपये रखी है।
शानदार लुक्स वाला नोकिया का यह फोन गूगल के एंड्रॉयड प्लेटफार्म पर चलेगा। हालांकि, चीन में भी लोग इस फोन को केवल ऑनलाइन ही खरीद सकेंगे। फीचर्स की बात करें तो यूजर्स को इस फोन में 5.5 इंच की डिस्प्ले स्क्रीन मिलेगी।
इसके अलावा इसमें 4 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट मेमोरी दी गई है। माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए मेमोरी को 128 जीबी तक बढ़ाया भी जा सकता है। 3000 एमएएच बैटरी वाले इस फोन में यूजर्स को 16 मेगापिक्सल का रियर और आठ मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। एंड्रायड वर्जन की बात करें तो यह फोन एंड्रायड 7.0 पर चलेगा।
चीन में अपना फोन लॉन्च करने के मुद्दे पर नोकिया ब्रांड के मोबाइल बनाने वाली एचएमडी कंपनी ने चीन की बाजार को रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बताया है। इस स्मार्टफोन में क्वालकैम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।
फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आने वाले नोकिया-6 फोन में साउंड का भी काफी ध्यान रखा गया है। कंपनी ने इसमें डॉल्बी एट्मस तकनीक का प्रयोग किया है।