Monday, 9 January 2017

हाईटेक फीसर्च से लैस इस फोन को देखकर आपके उड़ जाएगें होश, जानें कीमत


लंबे समय से भारतीय मोबाइल बाजार से लगभर गायब हो चुके नोकिया कंपनी ने स्मार्टफोन मार्केट में जोरदार वापसी की है। रविवार को कंपनी ने नोकिया-6 स्मार्टफोन को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया। हालांकि, कंपनी ने अपने इस स्मार्टफोन को चीन के बाजार में उतारा है। इसकी कीमत 16,749 रुपये रखी है।
शानदार लुक्स वाला नोकिया का यह फोन गूगल के एंड्रॉयड प्लेटफार्म पर चलेगा। हालांकि, चीन में भी लोग इस फोन को केवल ऑनलाइन ही खरीद सकेंगे। फीचर्स की बात करें तो यूजर्स को इस फोन में 5.5 इंच की डिस्प्ले स्क्रीन मिलेगी।
इसके अलावा इसमें 4 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट मेमोरी दी गई है। माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए मेमोरी को 128 जीबी तक बढ़ाया भी जा सकता है। 3000 एमएएच बैटरी वाले इस फोन में यूजर्स को 16 मेगापिक्सल का रियर और आठ मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। एंड्रायड वर्जन की बात करें तो यह फोन एंड्रायड 7.0 पर चलेगा।
चीन में अपना फोन लॉन्च करने के मुद्दे पर नोकिया ब्रांड के मोबाइल बनाने वाली एचएमडी कंपनी ने चीन की बाजार को रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बताया है। इस स्मार्टफोन में क्वालकैम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।
फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आने वाले नोकिया-6 फोन में साउंड का भी काफी ध्यान रखा गया है। कंपनी ने इसमें डॉल्बी एट्मस तकनीक का प्रयोग किया है।

Best Macbook ever I using

Friends this is best Macbook ever I purchased from Amazon. U want to check check it now!!!!@@@@thanks.
Apple MacBook Pro MLH32HN/A Laptop 2016 (Core i7-2.6GHz/16GB/256GB/MacOS Sierra/2GB Graphic/Touch Bar), Space Grey
  •  
  •  
  •  
  •  

199,921
 FREE Delivery.
Best Macbook ever I use simpaly click here and check

यहां लोग पिछले एक साल से पैट्रोल की जगह नारियल तेल से चला रहे हैं गाड़ियां

केरल में कुछ वैज्ञानिक ने हैरतअंगेज कारनामा कर दिखाया है। डीजल इंजन वाले छोटे से ट्रक को पिछले एक साल से वे डीजल की जगह नारियल तेल से चला रहे हैं और उन्होंने इस जैवईंधन को व्यावसायिक करने के लिए केंद्र सरकार से संपर्क किया है। ये वैज्ञानिक कोच्चि के SCMS इंस्टीट्यूट ऑफ बायोसाइंस एंड बायोटेक्नोलॉजी रिसर्च एंड डेवलपमेंट और SCMS स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी से जुड़े हैं।

वैज्ञानिकों ने कहा कि टाटा ACE ट्रक बनाने वाली कंपनी का दावा है कि यह वाहन एक लीटर डीजल में 16 किलोमीटर का माइलेज देता है, जबकि जैव ईंधन से यह प्रति लीटर 22.5 किलोमीटर का माइलेज दे रहा है। छह वैज्ञानिकों के इस दल का नेतृत्व करने वाले वैज्ञानिक सी.मोहनकुमार ने कहा कि इस वाहन को हमने एक साल पहले खरीदा था। अब तक यह 20 हजार किलोमीटर चल चुका है और इसने साबित कर दिखाया है कि नारियल तेल डीजल की जगह ले सकता है।

मोहनकुमार ने कहा कि अमेरिकी पेटेंट के लिए उन्होंने पहले ही आवेदन कर रखा है साथ ही जैव ईंधन के रूप में इसका व्यवसायीकरण करने के लिए केंद्र सरकार से भी संपर्क किया है। उन्होंने कहा कि जैव डीजल के अन्य रूपों की तुलना में इससे उत्सर्जन काफी कम होता है, जो प्रकृति के अनुकूल है। प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि 10 हजार लीटर नारियल तेल से 760 लीटर जैव ईंधन तैयार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ईंधन बनाने के दौरान पांच गौण उत्पादों का भी निर्माण होता है।
इसमें पांच हजार किलोग्राम भूसी, 2500 किलोग्राम नारियल का छिलका, 1250 किलोग्राम नारियल पानी और लगभग 1200 किलोग्राम केक और 70 लीटर ग्लिसरॉल शामिल है।
मोहनकुमार ने कहा कि प्रत्येक गौण उत्पाद की बिक्री हो सकती है, जिसके बाद हम इस जैवईंधन को 40 रुपए प्रतिलीटर की दर से बेच सकते हैं। नारियल विकास समिति (CDB) के अध्यक्ष Y.K.जोस ने कहा कि उन्होंने वाहन के प्रदर्शन का अध्ययन किया है जिसका इस्तेमाल वैज्ञानिक कर रहे हैं। जोस ने कहा कि उनके इस नए अविष्कार को आगे ले जाने के लिए हमारे (CDB) के पास फंड नहीं है और इसी कारण से उन्होंने केंद्र सरकार से संपर्क किया है।

इन तरीकों से फास्‍ट हो सकता है आपका एंड्रॉयड स्‍मार्टफोन

हम सभी की इच्‍छा रहती है कि हमारा एंड्रॉयड फोन तेज काम करे। लेकिन कई लोगों की शिकायत रहती है कि उनका फोन ठीक से या फिर तेज काम नहीं कर रहा है। तो आइए, हम आपको कुछ ऐसे टिप्‍स बताते हैं, जिससे आपका एंड्रॉयड फोन तेज चल सकता है।

होम स्‍क्रीन क्‍लीन रखें
अगर आपका फोन स्‍लो काम कर रहा है तो इसका मतलब है कि उसका प्रोसेसर या रैम कम क्षमता की हो सकती है। ऐसे में होम स्‍क्रीन क्‍लीयर रहने से उसकी परफॉर्मेंस बढ़ सकती है। यानी आपको अपने होम स्‍क्रीन से लाइव वॉलपेपर और विगेट्स को कम करना चाहिए।

ब्राउजर बदलें
एंड्रॉयड स्‍मार्टफोन में डिफाल्‍ट वेब ब्राउजर के रूप में क्रोम मिलता है। यह काफी हैवी ब्राउजर है, क्‍योंकि यह फोन का काफी रिसोर्स उपयोग कर लेता है। इस वजह से फोन की बैटरी और परफॉर्मेंस पर असर पड़ता है। हो सके तो पफिन या ऑपेरा ब्राउजर का उपयोग करिए। यह एंड्रॉयड पर काम करने वाले फास्‍ट तथा कम रिसोर्स उपयोग करने वाले ब्राउजर्स हैं।

बेकार ऐप्‍स हटा दें
कुछ ऐप्‍स ऐसे होते हैं, जो आपके फोन की परफॉर्मेंस पर असर डालते हैं। ऐसा ही एक ऐप है स्‍नैपचैट। फेसबुक भी ऐसा ही ऐप है। अगर आप फेसबुक को अपने मोबाइल से हटा देंगे तो आपके फोन की स्‍पीड 15 प्रतिशत तक बढ़ जाएगी।

एंटी वायरस सॉफ्टवेयर हटा दें
एंटी वायरस प्रोग्राम कई बार एंड्रॉयड मोबाइल के लिए जरूरी तो लग सकते हैं, लेकिन इनसे आपका फोन स्‍लो हो जाता है।

ऐप्‍स की ऑटो सिकिंग को बंद कर दें
सोशल मीडिया ऐप्‍स, वेदर ऐप्‍स तथा कई ऐसे ऐप्‍स जो रिमोट सर्वर से कनेक्‍ट होकर ऑटो सिंक होते हैं। उनसे भी फोन की परफॉर्मेंस कम होती है। ऐसे ऐप्‍स हर 15 मिनट में अपडेट होते हैं।

नियमित रूप से रिबूट करते रहिए
अगर आप कुछ दिनों के अंतर पर अपने फोन को रिबूट करते रहेंगे तो यह तुलनात्‍मक रूप से तेज काम करेगा।

जिओ के ग्राहकों के लिए एक और बड़ी खुशखबरी

रिलायंस जिओ ने अपने ग्राहकों को नया साल का एक और बड़ा तोहफा दे दिया है, जिओ कंपनी ने इंटरनेशनल कालिंग और समझ के लिए दो प्लान जारी कर दिया है, नया साल के बाद जिओ ने अन्य टेलिकॉम कंपनी को झटका देने के लिए इस आईएसडी कॉम्बो पैक के दुवारा 501 रुपया के रिचार्ज में जिओ दुवारा 435 रुपया का मेन बैलेंस दिया जावेगा,

इस प्लान के बारे में जाने -
501 रुपया के रिचार्ज में सभी जिओ यूजर को 435 रुपया का मेन बैलेंस दिया जावेगा, ये आईएसडी कॉम्बो पैक है, इसकी वेलिडीटी 28 दिनों की है, और इसके साथ ही जिओ यूजर 1101 रुपया का रिचार्ज करायेगे जिसके तहत जिओ सिम यूजर को 957 रुपया का मेन बैलेंस मिलेंगे, ये प्लान भी इंटरनेशनल कालिंग पैक है इसकी वैधता भी 28 दिन की है,
रिलायंस कपनी ने एक और प्लान लंच किया है जिसके दुवारा जिओ यूजर को SMS बैलेंस दिया जावेगा,वैसे तो जिओ यूजर को एक दिन में 100 SMS फ्री में दिए जाते है लेकिन यूजर 100 SMS से ज्यादा SMS भेजना चाहते है तो उसे 201 रुपया की रिचार्ज करवाना होगा, इसमें जिओ यूजर को 157 SMS भेजने के लिए बैलेंस दिया जावेगा और इस बैलेंस में लोकल/नेशनल में 85 पैसा और इंटनेशनल में 5 रुपया कट जायेगा,

रिचार्ज करने का तरीका जाने -
अगर आप अपने जिओ सिम में रिचार्ज करना चाहते है तो अपने स्मार्टफोन में " MYJIO " ऐप में जाना होगा उसके बाद अपने जिओ ID से लोग इन होना होगा, फिर रिचार्ज ऑप्शन पर जावे,यहां पर आपको BROWSE PLAN सेक्शन में बूस्टर टेब मिलेगा यहां से आप अपना प्लान की चयन कर सकते है, उसके बाद आप जिओ मनी या अन्य पेमेंट ऐप के दुवारा पेमेंट कर सकते है 

Jio ने अपडेट की Myjio App, अब मिलेंगे ये नए फीचर्स

रिलायंस जियो ने 5 महीने पहले हमारे बीच एंट्री ली थी। तबसे यह अब तक कंपनी का दावा 50 मिलियन यूजर बना लेने का है। जियो की फ्री सर्विसेस के साथ ही यूजर उसकी ऐप्स को बेहद पंसद कर रहे हैं। ऐसा दावा किया जा रहा है कि यूजर 15 हजार रुपए की फ्री ऐप्स यूज कर रहे हैं। अपडेट हुई Myjio App...
जियो अपने कस्टमर्स का टारगेट बढ़ाने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। कंपनी इस ऐप को अपडेट कर दिया है। जिससे कुछ नए फीचर्स इसमें जुड गए हैं। जिसमें यूजर को यह पता लग पाएगा कि उसने पूरे दिन में कितना डाटा कंज्यूम किया है। इसके साथ ही यह ऐप आपको बूस्टर पैक रिचार्ज करने का मौका भी देगी। जिसमें 301 और 51 रुपए का रिचार्ज एक टैप पर कर पाएंगे।
पर जानिए क्या नए फीचर्स जुड़े हैं इस ऐप में...

जान सकेंगे सिम मिलने का टाइम
इसके साथ ही अब आप इस ऐप से 4G सिम कार्ड आपको कब मिलेगा और आपके घर पर कब डिलिवर होगा इसकी जानकारी भी मिल जाएगी।

नया बैलेंस टैब
अब होमस्क्रीन पर नया बैलेंस टैब आ गया है। जो आपको पूरे दिन में आपने कितना डाटा यूज किया और यह रिन्यू कब तक होगा इसका पता चल जाएगा। 

आपका Paytm वॉलेट 15 जनवरी को हो जाएगा बंद, जानें इसके पीछे की वजह

अगर आप भी पेटीएम वॉलेट का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए काफी अहम है। आपको बता दें कि पेटीएम वॉलेट 15 जनवरी को बंद हो जाएगा। इस बात की जानकारी वन97 कम्यूनिकेशन ने नोटिस जारी कर दी है। दरअसल, पेटीएम को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानि आरबीआई ने पेमेंट बैंक शुरू करने का लाइसेंस दे दिया है। नोटिस के मुताबिक, अब पेटीएम वॉलेट पेमेंट बैंक में ट्रांसफर हो जाएगा और इसके लिए 15 जनवरी तय की गई है। आरबीआई ने यह लाइसेंस पेटीएम के मालिक विजय शेखर शर्मा को एक सामन्य भारतीय नागरिक के तौर पर जारी किया है।

पेमेंट बैंक के लिए जरुरी होगी ई-केवाईसी:
कंपनी ने नोटिस जारी किया है कि सिर्फ वहीं पेटीएम वॉलेट पेमेंट बैंक में बदले जाएंगे, जो ई-वाइसी के नियमों को पूरा करेंगे। इसके साथ ही कंपनी ने यह भी कहा कि अगर कोई यूजर ई-केवाईसी के निर्देशों का पालन नहीं करता है तो उसका वॉलेट बंद कर दिया जाएगा।
इसके साथ ही अगर कोई यूजर पेटीएम पेमेंट बैंक का इस्तेमाल नहीं करना चाहता है, तो उसे 15 जनवरी तक ई-मेल कर जानकारी देनी होगी। अगर यूजर के वॉलेट में बैलेंस है, तो उसको लेने के लिए भी आपको कंपनी की मेल आईडी care@paytm.com पर बैंक अकाउंट की डिटेल्स भेजनी होगी। डिटेल्स में अकाउंट होल्डर का नाम, अकाउंट नंबर और IFSC कोड भेजना होगा। इसके अलावा आप ये सभी डिटेल्स अपने अकाउंट में जाकर भी ट्रांसफर कर सकते हैं। ऐसा करने से 15 दिनों के अंदर आपका पैसे आपके अकाउंट में आ जाएगा। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपका वॉलेट में बचा हुआ पैसा पेटीएम पेमेंट बैंक में ट्रांसफर हो जाएगा, लेकिन आप इस पैसे का तब तक इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे, जब तक आप अपनी बैंक डिटेल्स सबमिट नहीं करेंगे।

जीरो बैलेंस वॉलेट नहीं होगा पेमेंट बैंक में ट्रांसफर:
अगर यूजर के अकाउंट में 0 बैलेंस है, तो उसका वॉलेट पेमेंट बैंक में ट्रांसफर नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही अगर यूजर ने पिछले 6 महीने से वॉलेट का इस्तेमाल नहीं किया है, तो भी वॉलेट पेमेंट बैंक में ट्रांसफर नहीं किया जाएगा। इसके लिए यूजर को अपनी तरफ से पेटीएम को अनुमति देनी होगी।